भाजपा का मिलन समारोह गैसड़ी विधानसभा में 480 लोगों ने थामा दामन, मोदी सरकार तीसरी बार 400 पार का लगाया नारा।

BJP Join

कमर खान

गैसड़ी / बलरामपुर,15 फरवरी (एच डी न्यूज़)
विधानसभा गैसड़ी के पचपेड़वा लोकमान्य तिलक इंटर कालेज के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा मिलन समारोह का आयोजन किया। 480 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान, बीडीसी पूर्व बीडीसी आदि गणमान्य लोग हैं। निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने सभी को सदस्यता ग्रहण कराई।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को देश व प्रदेश छू रहा है। अयोध्या में राम मंदिर स्थापित होना गौरवशाली ऐतिहासिक क्षण है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का हर स्तर पर सम्मान है। अबकी फिर से मोदी सरकार का नारा दिया है। मोदी सरकार तीसरी बार 400 पार तय है। शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सीधा एवं सरल होता है,किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीडन नही होगा, कार्यकर्ताओं का मान सम्मान एवं मर्यादा की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए 24 घंटा हम उनके सेवा में समर्पित है।

BJP Join इस अवसर पर गैसड़ी विधानसभा संयोजक रवि मिश्रा ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता को उच्च स्तर पर जाने का मौका मिलता है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। स्वयं सभी देख रहे हैं, भाजपा में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, सासंद राज्यसभा उच्च पदों पर आसीन हो रहें हैं। भाजपा जो कहतीं हैं वह करतीं हैं, हर वर्ग समाज में कल्याणकारी योजनाएं चला कर सभी को लाभान्वित किया है।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गैसड़ी जगदम्बा सिंह शक्ति, आद्या सिंह पिंकी,मदन लाल जायसवाल,पूर्व ब्लाक प्रमुख पचपेड़वा अयोध्या प्रसाद भोला जायसवाल,मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रेम वर्मा, जगदम्बा ठाकुर,अजय जायसवाल,राम बिलास विश्वकर्मा, अमित जायसवाल,अशोक मौर्या,वैभव सिह, हरेंद्र दूबे,अजय सिंह पिंटू,अजीज खान, किशोरी यादव, इंद्रजीत साहू, सत्यम सिंह, समेत सैकड़ों भाजपाई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संचालन दयाराम प्रजापति ने किया।