सपा को लगा 440 वोल्ट का झटका यादव समाज के 440 लोग भाजपा में शामिल।

Balrampur BJP

कमर खान
पचपेड़वा / बलरामपुर09 मार्च (एच डी न्यूज़) : सामाजिक मिलन समारोह में यादव समाज के 440 लोगों ने समाजवादी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता की सदस्यता ग्रहण किया।
विधानसभा गैसड़ी के पचपेडवा में नारायनपुर बेमिहा ग्राम पंचायत में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की सामाजिक मिलन समारोह में यादव समाज बैनर तले यादव समाज के 440 गणमान्य लोगो ने सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

BJP Workers निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने सभी लोगो की पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई शैलेश कुमार सिंह शैलू सभी लोगो को सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को देश व प्रदेश छू रहा है। शैलू ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सीधा एवं सरल होता है,किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीडन नही होगा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान एवं मर्यादा की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए हम 24 घंटा उनके सेवा में समर्पित है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक चंद्र शेखर यादव जिला पंचायत सदस्य, प्रधान शिव राम यादव मजगवां,आंनद यादव हरैया चंदरसी, राजकुमार यादव,दिलीप यादव,राम केवल यादव, जगन्नाथ यादव के नेतृत्व में प्रेम लाल यादव, पंकज यादव, गल्ले यादव, गुड्डू यादव,बी डी यादव, प्रमोद यादव, देवेंद्र कुमार यादव,राम गोपाल यादव,गोली यादव,जय करन यादव, कृष्ण कुमार यादव,मंशाराम यादव, रोहित यादव,लाल जी यादव, तुलसी राम यादव, महेन्द्र यादव, सूर्य लाल यादव, धर्म राज यादव,रंजीत यादव,सुनील यादव, बब्लू यादव,संत राम यादव,मुरारी यादव, समेत प्रधान पूर्व प्रधान,बी डी सी, समेत यादव समाज के 440 गणमान्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गैसड़ी जगदम्बा सिंह शक्ति, ब्लाक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अयोध्या प्रसाद भोला जायसवाल,मदन लाल जायसवाल, प्रखर सिंह, छोटकऊ प्रसाद यादव, अरूण देव पाठक,इंद्रजीत साहू,किशोरी यादव,संतोष सिह, रोहित गुप्ता, राम बिलास, विश्वकर्मा, जमुना मौर्या,समेत दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।