पराठों के लिए मशहूर यह ढाबा बन चुका हैअब होटल? वीडियो में कुछ वेटर्स की अन्य लोगों से लड़ाई होते हुए नज़र आ रही है।
मुरथल:18 जून (अज़मतउल्लाह खान/ एचडी न्यूज़) दिल्ली अमृतसर हाईवे सड़क के किनारे दो दर्जन से जायद मशहूर ढाबे हैं जिनके बाहर सैकड़ो के हिसाब से गाड़ियां खड़ी रहती हैं। यह ढाबे24 घंटे सर्विस देते हैं। इन ढाबों की खास बात यह है की ढाबों में शराब पीना पूर्ण प्रतिबंध है , लोग पहले अपनी गाड़ियों में बैठकर शराब का सेवन करते हैं उसके बाद इन ढाबों में खाना वह चटपटी चीजें जैसे पराठा वगैरह खाते हैं ज्यादातर वेजीटेरियन है। अमरीक सुखदेव ढाबा सोशल मीडिया पर इसलिए मशहूर हो गया कि इस ढाबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे इसी ढाबे का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ वेटर्स की अन्य लोगों से लड़ाई होते हुए नज़र आ रहा है। ज्ञात रहे की अमरीक सुखदेव’ नाम को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मुरथल का यह ढाबा अपने पराठों के लिए दूर-दूर तक मशहूर है। लोग कई-कई किलोमीटर का सफर करके यहां पराठे खाने के लिए आते हैं।आप भी कभी ना कभी गए ही होंगे। मैं भी बहुत बार यहां आया हूं।वायरल वीडियो में देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं आएगा।आपको बतादें अमरीक सुखदेव में हुई लड़ाई, वीडियो में नज़र आ रहा है कि कुछ लोगों की जिन्होंने वेटर का ड्रेस पहना हुआ है, उनकी दूसरे लोगों से लड़ाई हो रही है। पूरे ढाबे में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं कुछ लोग इनकी लड़ाई रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो बनाते हुए शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘सुखदेव में बैठे थे, लड़ाई हो गई।’ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही। याद रहे की मुरथल में दो दर्जन से जायद सड़क के किनारे ढाबे हैं जिनमें अमरिक सुखदेव, गुलशन, धर्म ढाबा बहुत मशहूर है।