नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: दिल्ली प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आज भाजपा के श्री निशांत मुदगल और आम आदमी पार्टी के श्री सुभाष बघेल के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई और उनको कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।इस अवसर पर देवेन्द्र यादव के अलावा अ0भा0क0कमेटी के सचिव श्री जितेन्द्र बघेल, जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद, महेन्द्र पराशर, सरवेश बघेल और राजू प्रधान मुख्य रुप से मौजूद थे।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि श्री विकास ने कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला बिलकुल सही समय पर लिया है, उनके जुड़ने से निश्चित ही पार्टी को मजबूती मिलेगी। आपकी कार्यशैली और क्षमता को देखते हुए संगठन में पूरा सम्मान दिया जाऐगा और जो आप सही समझेंगे आपको जिम्मेदारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलने की कांग्रेस की विचारधारा से प्रोत्साहित होकर विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने से निश्चित हो गया है कि लोगों का आम आदमी पार्टी और भाजपा के प्रति मोह भंग हो गया है।श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जिस तरह से शीला जी की सरकार के 15 वर्षों के शासन में लोगों ने दिल्ली को बढ़ते हुए देखा है जिसको मौजूदा आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से धराशाही कर दिया है।
11 वर्ष पहले भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण और पारदर्शी प्रशासन, कानून व्यवस्था दुरस्त करने झांसा देकर दिल्ली के लोगों को भ्रमित करके सत्ता हासिल करने वाले अरविन्द केजरीवाल आज खुद भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के सामने अपने आप को इमानदारी का सर्टिफिकेट लेने के लिए भटक रहे है।श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि 10 वर्ष पहले भाजपा की सरकार केन्द्र में बनी जिसमें लोगों को लगा कि महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाकर लोगों को राहत देगी परंतु मोदी सरकार ने 2014 में आंशिक रुप से बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी को 2024 तक आसमान से भी उपर पहुॅचा दिया है। रिकॉडतोड़ महंगाई और बेरोजगारी सहित चरमरा चुकी अर्थ व्यवस्था और त्रस्त देश की 95 प्रतिशत जनता ने भाजपा हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनावों में अपना रुख दर्शा दिया है और एक्जीट पोल अनुसार हरियाणा में भाजपा पारी निश्चित ही खत्म हो गई है।श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि लगातार शामिल होते भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बाद दिल्ली वालों ने कांग्रेस के प्रति अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर देश और दिल्ली में कोई सरकार चला सकता है तो वह कांग्रेस है जो सभी लोगों, वर्गो, समाज, झुग्गी झौपड़ी, कच्ची कॉलोनी, अनाधिकृत कॉलोनी, विकसित कॉलोनी में रहने वालों को एक समान मानकर विकास के काम करती है। यही कारण है कि दिल्लीवाले आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अपना वोट देकर एक बार फिर कांग्रेस को दिल्ली में विकास की बागडोर सौंपने वाले है।