प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने बादली विधानसभा के प्रमुख आम आदमी पार्टी नेताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

Congress

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने बादली विधानसभा के भलस्वा और जहांगीरपुरी आई ब्लॉक के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। श्री यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में आने के बाद संगठन लगातार सशक्त और मजबूत हो रहा है। कांग्रेस में शामिल होने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

Congress

कांग्रेस में शामिल होने वाले ने बताया कि उनका आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार और निष्क्रियता से मोहभंग हुआ है, मुखिया केजरीवाल, मंत्रियों और आप पार्टी की सरकार ने लोगों के कल्याण की जगह अपने फायदे और सत्ता संरक्षण के लिए काम किया है।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में संजय भाई, सर्वेश कुमार, राम गोपाल, छोटे खान, विक्रम सिंह, दीपक, निखिल, प्रदीप कुमार, अरुण, फिरोज फौजी और कपिल प्रमुख थे।