Rajiv Gandhi Seva Kendras: दिल्ली कांग्रेस का बड़ा ऐलान, जनता को राहत देने के लिए दिल्ली भर में राजीव गांधी सेवा केन्द्र खोले जाएंगे

Rajiv Gandhi Seva Kendras:

Rajiv Gandhi Seva Kendras: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने बादली विधानसभा में जनता की समस्याओं के निशुल्क निपटारे के लिए राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने जनता से सीधे जुड़कर उनके लिए काम करने की दिल्ली कांग्रेस नई पहल के तहत बादली विधानसभा में चार राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की जनता से दूरी और हर काम कराने के लिए दलालों और बिचौलियों की फौज के कारण दिल्ली की जनता परेशान है व सरकार के अंतर्गत होने वाले अपने काम नही करा पा रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के कारण 10 वर्षों से जनता बेहाल है, कांग्रेस पार्टी बादली विधानसभा की तरह प्रायोजित योजना के तहत दिल्ली भर में राजीव गांधी सेवा केन्द्रों को जनता की फ्री सेवा के लिए खोलेगी

Rajiv Gandhi Seva Kendras: श्री देवेन्द्र यादव ने बादली विधानसभा में पहला राजीव गांधी सेवा केन्द्र मैन चौक, समयपुर, दूसरा वीर बाजार चौक, राणा चौक, तीसरा जहांगीरपुरी सी-965 और चौथा सेवा केन्द्र गुर्जर चौक, भलस्वा डेयरी में उदघाटन किया। श्री यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जनससमयाओं के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाए गए राजीव गांधी सेवा केन्द्र क्षेत्रवासियों के लिए सहायक सिद्ध होंगें।

Rajiv Gandhi Seva Kendras:

Rajiv Gandhi Seva Kendras: राजीव गांधी सेवा केन्द्र के उदघाटन के मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगो से कहा कि कांग्रेस पार्टी सेवा केन्द्रों के माध्यम से दिल्ली की जनता को उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित दिल्ली के गरीब, जरुरतमंद, प्रवासी सभी के आवश्यक दस्तावेज बनाने में मदद में हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं बादली की जनता को कहना चाहता हूॅ कि आपने मुझे सम्मान देकर जितना मजबूत किया है, मैं चाहता हूॅ आप भी उतना ही मजबूत बनें, क्योंकि पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद जनता मौलिक सुविधाओं, बदहाल परिस्थितियों के कारण पूरी तरह टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की जनता के साथ दुश्मनी क्यों निकाल रहे है। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल जी पर 2 बार विश्वास करके पूर्ण बहुमत दिया फिर भी कहते है उपराज्यपाल, केन्द्र सरकार काम नही करने देते और अपनी नाकामी के लिए हर विषय पर पड़ौसी राज्यों और केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन भ्रष्टाचार करने कारण ही जेल गए और जनता के बीच जेल से बाहर आने के बाद कहते है कि हमें बिना किसी आरोप के जेल में भेजा गया, लेकिन जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों की नाकामी का कारण, केजरीवाल को सरकार चलानी नही आती, इनके विधायकां को काम करना नही आता। दिल्ली में कांग्रेस ने 15 साल भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार सरकार चलाई।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है, केजरीवाल तो गया। उन्होंने अपील की कि अपनो की पहचान करना सीख लो और अपनो को चुनो। क्योंकि झूठ और खोखले वादे करके पिछले 11 वर्षों से जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। सच्चाई आपके सामने है, अब आपको देखना है, किसने काम किया है और कौन काम कर सकता है। कांग्रेस पार्टी है जिसने जनता के मूल विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने बिजली बिल आधा करने का वादा करके बिजली बिल दोगुना कर दिए, झुग्गीवालों तक के बिल 1800-2000 के आ रहे है, मुफ्त पानी चार दिन में आता है वो भी गंदा। आज गरीब आदमी पर बिजली और पानी का खर्चा अतिरक्ति झेल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधायक फंड को 2 करोड़ से 10 करोड़ और अब 15 करोड़ कर दिया है जबकि इनके विधायक अपने क्षेत्र में 2 करोड़ तक भी खर्च नही कर पाएं और जब इनसे हिसाब मांगते है तो इनके पास कोई जवाब नही होता।