केजरीवाल सबसे बड़े “फर्जीवाल” (नकली)-अजय माकन
दिल्ली का विकास कांग्रेस के सत्ता में लौटने पर ही शुरू होगा- काजी मोहम्मद निजामुद्दीन
दिल्ली कांग्रेस ने केजरीवाल और भाजपा की काली करतूतों पर श्वेत पत्र जारी किया-केजरीवाल ने बड़े-बड़े सपने बेचकर जनता को धोखा दिया-देवेंद्र यादव
नई दिल्ली, 25 दिसंबर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आज कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री अजय माकन, सांसद और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के 11 वर्ष और भाजपा के 10 वर्षों के काले राज को उजागर करते हुए श्वेत पत्र ‘‘मौका मौका हर बार धोखा’’ नाम से जारी किया। संवाददाता सम्मेलन में श्री अजय माकन और श्री देवेन्द्र यादव के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सचिव प्रभारी श्री सुखविंदर सिंह डैनी और श्री दानिश अबरार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ और कांग्रेस नेशनल कॉआर्डिनेटर भी अभय दूबे मौजूद थे। श्वेत पत्र संलग्न है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली आम आदमी पार्टी की 11 साल की सरकार और भाजपा की केन्द्र में 2013 के बाद से सरकार है। बहुत उम्मीदों से दिल्ली के लोगों ने दोनो पार्टियों को बहुमत देकर इन्हें सत्तासीन किया लेकिन लम्बे समय के बाद अब जनता आज महसूस करती है कि वादो के नाम पर उन्हें सिर्फ धोखा मिला है। उन्होंने कहा कि 15 साल कांग्रेस की सरकार रही और प्रगति के क्षेत्र में दिल्ली में नए आयाम स्थापित किए। विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रदूषण, महिला सम्मान, बुजुर्गों को पेंशन, राशन कार्ड, मेट्रो का जाल, सीएनजी बसों का बेड़ा, शुद्ध पर्यावरण, ग्रीन कवर हो या स्वास्थ्य व्यवस्था तथा शिक्षा के क्षेत्र में शहर को विकास की पटरी पर लाकर दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाने की नींव रखी थी।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में एक सौदागर आया जिसने भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन देने का दावा किया और दिल्ली की जनता ने झांसे में आकर अरविन्द केजरीवाल को बड़ा बहुमत दिया। जनता को उम्मीद थी कि उन्हें फ्री बिजली, पानी मिलेगा, शहर लंदन पैरिस जैसा बनेगा, यमुना सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के लिए काम होगा। परंतु आज दिल्ली कूड़े का ढेर, टूटी सड़कों वाली राजधानी बनकर रह गई है। वृद्धों को पेंशन नही, गरीबों को राशन नही, घर में गंदा पानी, महंगी बिजली के बिल बढ़े गए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरक्की चौतरफा रुकी हुई नजर आती है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पंक्तियां कही कि ‘‘दिल्ली में तरक्की मुस्कुराएगी – कांग्रेस की सरकार फिर एक बार आएगी’’।
कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि यदि केजरीवाल का एक शब्द के वर्णन किया जाए तो वह है ‘‘फर्जीवाल’’। अरविन्द केजरीवाल फर्जीवाड़े में दुनिया का सबसे बड़ा राजा है। जिसके काले कारनामों के खिलाफ आज हम श्वेत पत्र लेकर आए है। उन्होंने कहा कि यह श्वेत पत्र भाजपा पर भी लागू होता है। यह श्वेत पत्र ‘‘मौका मौका हर बार धोखा’’ चुनाव प्रचार के दौरान हमारा ब्लू प्रिंट होगा। श्री अजय माकन ने श्वेत पत्र के बारे में बोलते हुए कहा कि कोरोना काल में जब लाशों का अंबार लगा था, क्रियाकर्म के लिए लंबी लाईने लगी थी, लोग ऑक्सीजन और आईसीयू के लिए तरस रहे थे, उस वक्त अरविन्द केजरीवाल शीश महल पर करोड़ों खर्च कर रहे थे और भाजपा सेन्ट्रल विस्टा बनवाने में मोदी का गुनगान कर रही थी। उन्होंने कहा कि 3652 दिन बीतने के बाद जनलोकपाल लागू नही किया जबकि जनलोकपाल लागू करने के नाम पर सत्ता में आए थे। परंतु लोकपाल को पंजाब में क्यों लागू नही कर रहे वहां तो पूर्ण स्वायतता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ईमानदारी का ढोंग करके घोटालों को जाल बुन डाला ।
श्री अजय माकन ने कहा कि पेंशन में दिल्ली और केन्द्र की हिस्सेदारी का बहाना बनाकर लाखों लोगों का पेंशन फंड 1780 करोड़ उन्हें देने की बजाय लैप्स हो गया। 2000 की पेंशन में 200 रुपये की केन्द्र की हिस्सेदारी न मिलने पर केजरीवाल ने दिल्ली की 1800 रुपये की हिस्सेदारी के 1780 करोड़ से दिल्ली के पेंशनधारियों से दूर कर दिया। 11 वर्षों में न ही राशन कार्ड बने और जनगणना न कराने में भाजपा और आम आदमी पार्टी की जुगलबंदी होने की मार दिल्ली झेल रही है। 500 करोड़ अपना चेहरा चमकाने के लिए विज्ञापन पर खर्च करके 2,31,481 घरों के चूल्हे ही बुझा दिए। इतनी बड़ी राशि से इतने लोगों के चूल्हे जल सकते थे। दिल्ली के ई-रिक्शा चालकों के लिए कोई सुविधा नही और रेहड़ी पटरी कानून लागू करने पूरी तरह फेल रहे। श्री अजय माकन ने कहा कि मुफ्त बिजली और पानी के नाम पर 40 प्रतिशत बिजली के बिल बढ़े और 44 प्रतिशत घरों में गंदा पानी। 71000 करोड़ रुपये जल बोर्ड को मिलने के बाद भी दिल्ली साफ पानी को तरसी। भ्रष्टाचार के सिवाय इनका कोई काम नही है। उन्होंने कहा कि लंदन पैरिस बनाने का वादा कर प्रदूषण में नम्बर वन बना दिया, 213 फीट कचरे के पहाड़ खड़े है और 500 कि0मी0 टूटी सड़के पड़ी है। यमुना को नाला बना दिया जहां प्रदूषित जल से पानी नही झाग दिखाई देते है और 10 साल में यमुना की सफाई करने में विफल रहे। दोनो सरकारों ने मिलकर एक ही वर्ष 2023 में 28000 झुग्गी वालों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया, जिनमें से 90 प्रतिशत खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। हर मानसून में डूबती दिल्ली की सड़के तालाब बन जाती है, इस वर्ष मानसून के 2 महीने 30 मौतों का जबाब दिल्ली आज तक केजरीवाल से मांग रही है।
श्री अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल के स्वास्थ्य मॉडल में 30 प्रतिशत डाक्टर्स नही है। 14 अस्पतालां में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए 10250 करोड़ की जरुरत है, जबकि बजट एलोकेशन 372 करोड़ हुआ है अगर इसी तरह चला तो अस्पतालों का निर्माण पूरा होने में 30 वर्ष लगेंगे, जबकि मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था चलाने के लिए 8000 करोड़ चाहिए। उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल के रिनोवशन के नाम पर 659 करोड़ गायब है। शिक्षा मॉडल में 56000 ईडब्लूएस सीटे खाली पड़ी है, प्रीसिंपल नही, 45,503 अध्यापको की कमी के चल रहे स्कूलों में छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, और एक क्लास रुम बनाने में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ। श्री अजय माकन ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की जुगलबंदी से दिल्ली अपराध में नम्बर 1, अपहरण में नम्बर 1, महिला अत्याचार में नम्बर 1, प्रदूषण में नम्बर 1, भ्रष्टाचार में नम्बर 1 बन गई है। बेटियों का जीना हुआ मुश्किल, हर दिन 3 बलात्कार और 10 अपहरण, महिला सुरक्षा के लिए बस मार्शल हटाने से अपराध बढ़े और निर्भया फंड का इस्तेमाल तक करने में विफल रहे केजरीवाल। उन्होंने कहा कि जुगलजोड़ी ने किया शर्मिंदा, गड्डों में गिरने से हर रोज 7 मौते, 20,110 लोगों पर मात्र एक टायलेट, 160 लाख टन कचरे के पहाड़ खड़े किए और 99 प्रतिशत मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले बढ़ने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार हैं।
श्री अजय माकन ने अरविन्द केजरीवाल के बयान करेंगे सिर्फ काम की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि रोका किसने है- तो कर ना? वादा प्रदूषण मुक्ति का किया था लेकिर 3 लाख लोगों ने प्रदूषण के कारण दम तोड़ा है, 7000 करोड़ के प्रोजेक्ट लटकाकर विकास के झूठे दावे किए, जन भागीदारी रोक कर, डोर स्टेप डिलीवरी का वादा करके धोखा दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का नियमन नही, वेतन नही, गिग वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा खतरे में और न्यूनतम मजदूरी से वंचित, दलितों पर अत्याचारों में 4 गुणा वृद्धि, 8004 दलित बच्चों में से 94.2 प्रतिशत को स्कॉलरशिप नही मिली। केजरीवाल काल में जातीय अत्याचार चरम पर है। श्री अजय माकन ने कहा कि आम आदमी ने कैसे बना शीश महल का राजा बना। शराब घोटाला करके शीश महल बना डाला, 100 करोड़ की रिश्वत से गोवा चुनाव लड़ा आप ने। दिल्ली को नफरत का बाजार बनाकर 2020 में दंगे कराए जिसमें 53 लोग मारे गए। भाजपा नेताओं ने मंच से गोली मारने का आव्हान किया और आम आदमी पार्टी विधायक ने खुले आम किया कुरान का अपमान। शाहीन बाग धरने के खिलाफ और निजामुद्दीन मरकज की सीलिंग का समर्थन किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि बेहरुपिए का मुखौटा पहने अरविन्द केजरीवाल ने सिर्फ झूठे वादे और दावे किए, वो दिल्ली की जनता के लिए फर्जीवाल साबित हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली को जिन विकास की बुलंदियों पर पहुंचा, एक बार फिर सत्ता में आने के बाद दिल्ली का पुनउर्द्धार करेंगे।