दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने डा0 मनमोहन सिंह को दिल्ली कांग्रेस की ओर से श्रद्धाजंलि दी।

Devendra Yadav

नई दिल्ली, 27 दिसंबर, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह के निवास स्थान मोती लाल नेहरु मार्ग पर जाकर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से हुई देश की क्षति की भरपाई नही की जा सकती। उनका जन्म पंजाब में 1932 में हुआ था। डा0 मनमोहन सिंह जी ने राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि डा0 मनमोहन सिंह बहुत बड़े आर्थिक विद्धान थे, उनकी सोच और नीतियों के लागू होने के कारण ही देश आज तक मजबूत स्थिति में है और इतना सक्षम है कि हर स्थिति और परिस्थितियों का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि डा0 मनमोहन सिंह ने 2004-2014 तक प्रधानमंत्री रहते हुए देश की प्रगति और विकास के लिए ठोस और निर्णायक फैसले लिए जिसके चलते देश विश्व में अग्रिम पंक्तियों वाले देशों के साथ खड़ा है।

Devendra Yadav

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि डा0 मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक सलाहकार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर, देश का वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए देश को उस समय संभाला जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी के दोर से गुजर रहा था तथा देश में आर्थिक आत्मविश्वास कायम किया। प्रधानमंत्री रहते हुए उनकी संयुक्त राष्ट्र अमरीका से परमाणु डील एतिहासिक रही, जिसको घटक दलों के विरोध के बावजूद उन्होंने देशहित में निर्णायक फैसला लिया। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि डा0 मनमोहन सिंह ने करोड़ों लोगों को ग़रीबी से उबार कर एक नए मध्यम वर्ग का सृजन किया , और आर्थिक समृद्धि लाए।