शैक्षिक भ्रमण दल में शामिल बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल के कोयलाबास का भी भ्रमण किया।

School students

कमर खान
बलरामपुर , 03 मार्च ,(एच डी न्यूज़)।कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरदौरी श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण दल भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोहेलवा जंगल की खूबसूरत वादियों में पहुंचा और जंगल के सीमावर्ती क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। शैक्षिक भ्रमण दल में शामिल बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल के कोयलाबास का भी भ्रमण किया। सोहेलवा वन्यजीव अभयारण्य की सुरम्य वादियों के बीच स्थित भगवानपुर जलाशय का भी बच्चों ने भ्रमण किया।

जलाशय में आए प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल की। जंगल से सटे भगवानपुर जलाशय के निर्माण के उद्देश्य के बारे में भी बच्चे को जानकारी दी गई। शैक्षिक भ्रमण दल का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास चंद्र सिंह ने किया। बच्चों के अलावा शिक्षक सुभाष वर्मा,सुनील सिंह,माहेश्वरी पांडे,पिंटू साहू,चंदन सिंह,मिथुन और सदानंद भ्रमण दल में शामिल रहे।