Alert! दिल्ली में बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड बैराज के पांच गेट खोले गए, 18 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

यमुना के किनारे रहने वाले वासियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

भीषण गर्मी और पानी की कमी से परेशान राजधानी वासियों के लिए अब एक और नई समस्या तैयार है, शहर में जल जमाव और बाढ़ का खतरा।

नई दिल्ली/हथनीकुंड: जुलाई8 (अज़मतुल्ला खान/एचडी न्यूज) राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। यह खबर सहारनपुर के हथनीकुंड से आरही है।यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए और खासकर जो लोग यमुना के किनारे या निचले इलाकों में रहते हैं। सोमवार को सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज से करीब 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया,जो कि यमुना किनारे रहने वाले लोगों के लिए खतरे की घंटी है।

खबर है कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है. बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है. लंबे समय से पानी की कमी से जूझ रही दिल्ली के लिए पानी जल्द ही एक नई समस्या बन सकता है ,क्योंकि हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी में बाढ़ आ सकती है.इसे देखते हुए यमुना के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है.