नई दिल्ली, 16 अक्टूबर, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया श्री अरविन्द केजरीवाल का चुनावों से पूर्व दिल्लीवालों के नाम पत्र लिखने की परम्परा पिछले 11 वर्षों से चल रही है, परंतु अब दिल्ली की जनता उनके गुमराह करने वाले बयानों में फंसने वाले नही है। मैं अरविन्द केजरीवाल से पूछना चाहता हूॅ कि जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बेल देते वक्त अपने आदेश में लिखा था कि उनकी 6 महीने की जांच की गिरफ्तारी उनके आरोपी होने के कारण हुई और भविष्य में उन्हें शराब घोटाले की जांच में उपस्थित होना पड़ेगा, फिर क्यों जनता को यह कहकर भ्रमित कर रहे है कि उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नही किया। दिल्ली में पढ़ा लिखा आदमी रहता है सच और झूठ सब समझता है, अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी सरकार को बचाने की नाम, दाम, दंड भेद सब कुछ दाव पर लगा दिया है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब दिल्ली में सरकार आम आदमी पार्टी की है, जो कल चली जाऐगी, अरविन्द केजरीवाल को भी मालूम पढ़ गया है। आखिर भावनात्मक पत्र लिखकर केजरीवाल दिल्ली की जनता को गुमराह क्यों कर रहे है, क्या उनके सिर्फ 6 महीने जेल में रहने से दिल्ली में रहने से टूटी सड़कों की मरम्मत, सीवर सफाई, पानी सप्लाई, अस्पतालों की बदहाली जैसे काम रुकने से दिल्ली बदहाल हो गई। केजरीवाल अपनी सरकार की विफलता को स्वीकार क्यों नही करते? सड़कों पर खड़े होकर, अधिकारियों के साथ बयानबाजी करके क्या पिछले 10 वर्षों का रुका हुआ काम 4 महीने में पूरा कराना संभव है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वोट मांगने जो तरीका अरविन्द केजरीवाल अपना रहे है, उससे दिल्ली का मतदाता आश्वस्त होगा या प्रताड़ित, यह सोच का विषय है। केजरीवाल पत्र में लिख रहे है कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में नही आई तो फ्री बिजली बंद कर देंगे, पावर कट होगा, सरकारी स्कूलों और अस्पताल बर्बाद हो जाऐंगे, फ्री पानी बंद हो जाएगा, फ्री दवाईयां, टेस्ट, इलाज बंद हो जाऐंगे, फ्री पानी बंद हो जाएगा, महिलाओं का फ्री सफर बंद होगा, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा बंद हो जाएगी आदि।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा मैं अरविन्द केजरीवाल जी से पूछना चाहता हूॅ क्या 10 वर्ष पहले जो दिल्ली उन्हें सत्ता में मिली थी उसका 25 प्रतिशत भी बचा है। कांग्रेस ने जो 15 वर्षों में दिल्ली का विकास किया था, आम आदमी पार्टी के निष्क्रिय शासन और कार्यशैली के कारण सब कुछ बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल भ्रष्ट सोच और नीति ने पहले दिल्ली और पंजाब को बर्बाद कर दिया है। दोनो राज्यों की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी के नेता शासन में काम कम भ्रष्टाचार ज्यादा कर रहे है। केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह जेल में गए वहीं पंजाब के मंत्री भी भ्रष्टाचार में लिप्त है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में दिल्ली की जनता काम के नाम पर आम आदमी पार्टी को वोट नही देने वाली है, क्योंकि 11 वर्षों से दिल्ली सरकार और 2 वर्षों से दिल्ली नगर निगम में काम न करके आपसी लड़ाई का जो नंगा नाच भाजपा और आम आदमी पार्टी में चल रहा है उसको दिल्ली की जनता भी भलिभांति देख रही है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल की भविष्य से अधिक सोच का ही कारण है कि आज वो अपनी पार्टी के अस्तित्व को बचाने में लगे है। हर प्रदेश में अधिकतर सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी का लड़ना और उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने पर केजरीवाल को भ्रम टूटता दिखाई दे रहा है। मतलब साफ है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपना जनाधार खो चुकी है, केजरीवाल पार्टी को बचाने आखिरी कोशिश कर रहे है।