बिडौली सादात के मदरस फैज़ुल उलूम में सालाना जलसे का आयोजन
झिंझाना। जुलाई 8 (मुहम्मद मुस्तकीम सैफी /एचडी न्यूज़)गांव बिडौली सादात में सालाना जलसे का आयोजन किया। जिसमे मौलाना ने लोगों से कहा कि तालीम के बिना इंसान अधूरा है। अभिभावक अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम जरूर दिलाएं।रविवार की रात बिडौली सादात के मदरसा फेजुल उलूम में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जिसका संचालन कारी नावेद द्वारा किया गया। जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना मुस्तफा साहब ने कहा कि वह अच्छे अखलाक पेश कर अपना मजहबी फर्ज अदा करें। नशाखोरी जैसी गंभीर बुराइयों से अपने नौजवानो को बचाएं। यह नस्लों को बर्बाद कर देता है। मौलाना मुस्तफा साहब मजाहिरी ने लड़कियों की तालीम पर जोर दिया। उन्होंने कुरान शरीफ पूरा करने पर चार छात्राओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। जलसे के अंत में देश के लिए अमन की दुआ कराई। इस मौके पर मौलाना अबदुल कादिर, कैराना, मौलाना मुसर्रफ, मुफ़्ती मोहम्मद ज़ुबैर, मौलाना मुस्तफा, मौलाना मसरूर, हाफिज शाहनवाज, फरमान, फजल अली उर्फ अच्छू मिया, डॉक्टर असलम खान, हाफिज मोहम्मद इनाम आदि मौजूद रहे।