Rape Case: कोलकाता में डॉक्टर, एवम् उत्तराखंड की तसलीम बानो के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में डॉक्टर्स वेलफेयर सोसायटी लालगंज ने दिया राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन।

Rape Case:

Rape Case:

लालगंज, आजमगढ़, 21 अगस्त (अब्दुर्रहीम शेख़/ एच डी न्यूज़)। आज डॉक्टर्स वेलफेयर सोसायटी लालगंज ने लालगंज बाज़ार में भ्रमण कर एस डी एम लालगंज को माननीय राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने ने मांग की कि दुष्कर्म के आरोपी को सी बी आई जांच कर दोषी को सख़्त से सख़्त सजा दी जाए।

Rape Case: सम्पूर्ण भारत के सभी पैरा मेडिकल एवम् मेडिकल स्टाफ को सुरक्षा हेतु कानून बनाया जाए। सम्पूर्ण भारत के डॉक्टरों की सुरक्षा एन एम सी द्वारा दी जाए। मृतक के परिवार को मुआवजा एवम् सुरक्षा अविलंब दी जाए।
अगर हमारी मांगे समय से पूरी नहीं होती हैं तो डॉक्टर्स वेलफेयर सोसायटी लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन एवम् प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 
संसद में अपने नाम के साथ पति अमिताभ बच्चन का नाम आने पर भड़क उठीं जया बच्चन

Rape Case: इस अवसर पर डॉक्टर एस आर सरोज, डॉक्टर आर के सिंह, डॉक्टर प्रदीप राय, डॉक्टर मोहम्मद अनवर, डॉक्टर राजवंत चौहान,डॉक्टर एम उपाध्याय, डॉक्टर रामचन्द्र सरोज, डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव,डॉक्टर अनिल विश्वकर्मा, डॉक्टर अमीर हमजा,डॉक्टर शुशील कुमार सिंह, डॉक्टर आलोक कुमार सिंह, डॉक्टर आर एस त्यागी , डॉक्टर अरशद कासमी,डॉक्टर मनोज प्रजापति, डॉक्टर नसीम , डॉक्टर नवीन , डॉक्टर सुरेंद्र नाथ, डॉक्टर सुभाष, डॉक्टर पीयूष,डॉक्टर लियाकत, शशांक,दीपक,विद्या, लालसू,दानिश , कामिल मुख्य रूप से उपस्थित थे।