समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता नंदकुमार पांडे समेत दर्जनों लोगो ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया ।

Nandkumar pandey

पचपेड़वा / बलरामपुर, 4 अप्रैल( कमर खान/ एचडी न्यूज़) पचपेड़वा के गनेशपुर में कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि साकेत मिश्रा विशिष्ट शैलेश कुमार सिंह शैलू की उपस्थिति में सपा नेता नंदकुमार पांडे प्रधान मोती नगर लल्लन तिवारी प्रधान सोनपुर ,संजू पांडे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ,पूर्व प्रधान धुंधरा श्याम किशोर मिश्रा, जगदंबा चौधरी , राजू पांडे , संजू भैया सहित तमाम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्ति करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी,अजय सिंह पिंकू विधानसभा प्रभारी,रवि मिश्रा विधानसभा संयोजक,विनय प्रकाश त्रिपाठी, कामेश्वर प्रसाद मिश्रा पप्पू, आदि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।