नई दिल्ली, 15 जुलाई (एच डी न्यूज़ )।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वजन और उनकी तबीयत हो लेकर लगातार विवाद बना हुआ है। रविवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री का वजन 8.5 किलोग्राम कम होने और शुगर लेवल गिरने के आरोपों पर सोमवार सुबह तिहाड़ प्रशासन ने एक रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में जवाब दिया गया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। साथ ही जेल प्रशासन की रिपोर्ट के साथ रोजाना के खाने और स्वास्थ्य जांच का भी ब्यौरा देते हुए दावा किया है कि केजरीवाल को मेडिकल बोर्ड की निगरानी में रखा गया है।
जिसकी निगरानी में उन्हें उपचार और आहार दिया जा रहा है।जेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री केजरीवाल का वजह 65 किलो था। जब वह जेल में आए थे।उसके बाद उन्हें जमानत मिली तो उनका वजन 64 किलो था। जमानत के बाद जब 2 जून को मुख्यमंत्री दोबारा जेल में आए तो उनका वजन 63.5 था। वर्तमान में सीएम का वजन 61.5 है। जेल प्रशासन ने बताया कि सीएम का वजन 2 किलो कम हुआ है। जेल प्रशासन का कहना है कि सीएम को कोर्ट के आदेश के अनुसार घर का खाना दिया जा रहा है। रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के लिए आने वाले खाने की जानकारी दी गई है। साथ ही सीएम रोज जितना खाना छोड़ रहे हैं।
उसकी जानकारी भी दी गई है।जेल प्रशासन की ओर से बताया है कि केजरीवाल को जेल संख्या 2 में रखा गया है। जहां उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों की निगरानी की जा रही है। जेल प्रशासन की रिपोर्ट में बताया गया है कि जेल संख्या 2 में मुख्यमंत्री के लिए एक वरिष्ठ डॉक्टर रखा गया है जो उनके स्वास्थ्य पर 24 घंटे निगरानी रखे हुए हैं। साथ ही रोजाना होने वाली सभी जरूरी जांच मुख्यमंत्री की कराई जा रही हैं। तिहाड़ जेल के मेडिसन विशेषज्ञ डॉक्टर ने मुख्यमंत्री की शिकायतों के बाद जो दवाइयां उनके लिए लिखी हैं, वह सभी दवाइयां दी जा रही हैं। इतना ही नहीं डॉक्टरों द्वारा निर्धारित की गई डाइट भी उपलब्ध हो रही है।