आम चुनाव दोपहर 1 बजे तक 40.01% वोटिंग

लाइव जानकारी शाम 6 बजे तक और कुछ जगहों पर बाद में उपलब्ध होगी.

नई दिल्ली: 1 जून (हमारी दुनिया/लाइव)लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी यानी 7वें चरण में आज 1 जून 2024 को 57 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40.1% वोटिंग हुई है यानी सातवें और आखिरी चरण में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह, अभिनेत्री कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी अभिनेता रवि किशन, काजल निषाद, भोजपुरी गायक पवन सिंह, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और अन्य की किस्मत दांव पर है। कुछ स्थान से 6 बजे के बाद लाइव जानकारी दी जाएगी।