भाजपा के पास दिल्लीवालों के कल्याण और दिल्ली के विकास के लिए कुछ अलग नही है: देवेन्द्र यादव

devendra-yadav

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द यादव ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अरविन्द केजरीवाल की फ्री की रेवड़ियां बांटने राजनीति को आधार बनाकर आज जो घोषणाएं की है, उससे साफ हो गया है कि भाजपा के पास दिल्लीवालों के कल्याण और दिल्ली के विकास के लिए कुछ अलग नही है। भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष सिर्फ खोखली बयानबाजी और सब कुछ मुफ्त देकर सिर्फ दिल्ली की सत्ता हथियाना चाहते हैं। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह फेल भाजपा महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने की घोषणा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति से जुड़ा है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुफ्त सुविधाएं देने वाले अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली सरकार 2024-25 तक वित्तिय वर्ष में 5,086 करोड़ रुपये के अनुमानित कर्ज के नीचे दबा दिया है और आंकड़ों के अनुसार मुफ्त की रेवड़िया लेने वाला दिल्लीवासी 80 हजार कर्ज के नीचे आ चुका है। पिछले वर्ष 2023-24 के संशोधित अनुमान से दिल्ली सरकार के कर्ज में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मैं भाजपा नेताओं से पूछना चाहता हूॅ कि दिल्ली की सत्ता में आने के बाद दिल्ली सरकार पर लगभग 5086 करोड़ के कर्ज को उतारने का कोई प्लान है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रतिशोध अथवा बदले की राजनीति करने और आरोप प्रत्यारोप की नूराकुश्ती करने के अलावा कुछ नही है, जिसे दिल्ली वासी भी अच्छी तरह समझ चुके है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली वालों के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो ही घाटे का सौदा हैं। क्योंकि पिछले 10 वर्षों से केन्द्र भाजपा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की निक्कमी सरकारें आसीन है जिन्होंने दिल्ली की जनता के लिए जुमले, झूठी, खोखली और बेबुनियाद घोषणाओं के अलावा कुछ नही किया है, जिसका नतीजा आज दिल्लीवासी चौतरफा भ्रष्टाचार के कारण अधिक गर्मी में जल संकट, अधिक बारिश जल भराव, ट्रैफिक जाम, लोगों के मरने और अधिक सर्दी में खतरनाक प्रदूषण से परेशान और हताश महसूस कर रहा है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा नेता महिलाओं को 2100 रुपये मासिक, बिजली बिलों पर 300 यूनिट फ्री, 10 किलो फ्री राशन और महिलाओं को स्कूटी तक देने जैसी बड़ी घोषणा करके दिल्ली वालों के लिए लुभावनी बातें तो कर रही है परंतु बदहाल दिल्ली में इन्फ्रास्ट्रक्चर को व्यवस्थित करने, बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यावरण, ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ जल भराव, बिजली पानी जैसी जनता से जुड़ी समस्याओं की बात नही करती, जो अपने आप में चौकाने वाला है। क्या भाजपा ने दिल्ली की आधी आबादी को स्कूटी देने की घोषणा का वित्तिय आंकलन किया है?

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू है और दिल्ली की जनता दोनो दलों एकपक्ष राजनीति को अच्छी तरह समझ चुके है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जहां आम आदमी पार्टी से पिछले 10 वर्षों से परेशान आ चुकी वहीं दिल्ली की जनता भाजपा का पिछले 26 वर्षों से नकार रही है। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के जिला व ब्लाक स्तर की बैठकों के द्वारा जन-जन तक पहुँचने के अभियान में भरपूर समर्थन मिल रहा है। हर बैठक में दिल्ली वालों से यही निष्कर्ष निकल कर आया है कि वे आगामी विधानसभा चुनावों कांग्रेस को देखना चाहते है। मैं दावे के साथ कहता हूॅ कि दिल्ली की जनता द्वारा मिले समर्थन के आधार पर हम अपने 15 वर्षों के शासन के अनुभव के आधार पर हर दिल्लीवासी के लिए अच्छा वातावरण और पारदर्शी प्रशासन देकर दिल्ली में विश्व स्तरीय सुविधाएं देने की कोशिश करेंगे।