मामूली कहासुनी को लेकर लाठी डंडों से हमला

झिंझाना 20 मई(मुस्तकीम सैफी /एचडी न्यूज़) मामूली कहासुनी को लेकर जीत सिंह पर चार लोगों ने लाठी डंडों  से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

क्षेत्र के गांव मस्तगढ निवासी जीत सिंह पुत्र जगत सिंह के साथ मामूली बात को लेकर गांव के ही प्रकाश पुत्र लल्लू पक्ष से कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने बीच बचाव करा दिया था। सोमवार को जीत सिंह अपने जीजा के साथ झिंझाना जा रहा था। तभी गांव के ही प्रकाश पुत्र लल्लू ने अपने पुत्रों मुकेश, सुधन, पिंटू के साथ मिलकर जीत सिंह पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वह गम्भीर रुप से घायल हो गया, मामले की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घायल जीत सिंह को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया मामले की सूचना मिली थी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश कर कार्यवाही की जाएगी।